वेस्ट यूपी की हवा में घुल रहा जहर:AQI बढ़ने से जहरीली हो रही हवा, गाजियाबाद का लोनी का बुरा हाल

Nov 06, 2026 - 09:58
0
वेस्ट यूपी की हवा में घुल रहा जहर:AQI बढ़ने से जहरीली हो रही हवा, गाजियाबाद का लोनी का बुरा हाल
गाजियाबाद समेत यूपी के एनसीआर के शहरों की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। दिवाली से पहले प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। आज गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा और दिल्ली की हवा रेड जोन में पहुंच गई है। यूपी के अमरोहा जिले में गजरौला की हवा आज देश में सबसे अधिक जहरीली हुई है। यहां बहुत ही खतरनाक स्थिति पहुंच गई है। यूपी के 4 शहरों का AQI 300 के पार रेड जोन में दर्ज किया गया। गाजियाबाद में लोनी में AQI रेड जोन में है। प्रदूषण को देखते हुए पूरे एनसीआर में ग्रेप-2 लागू कर दिया गया है। जहां निर्माण कार्यों पर भी रोक है। सुबह के समय धुंध और प्रदूषण गाजियाबाद में सुबह के समय धुएं की धुंध रही। हालांकि हाालंकि प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन ने वाहनों की जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली में बीएस-4 मानक वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते गाजियाबाद में दिल्ली बार्डर से वाहनों को वापस लौटाया गया। जहां एक सप्ताह में 20 फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं एक हजार से अधिक वाहनों पर चालान और सीज की कार्रवाई हो चुकी है। सड़कों पर पानी का छिड़काव प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम ने सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव शुरू कराया है। मशीनों से सड़कों की सफाई कराई जा रही है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने के साथ धूल उड़ने वाले स्थानों पर भी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा ग्रेप-2 में ये पाबंदियां लागू डीजल से चलने वाले इंजनों पर पाबंदी रहेगी। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक। कोयला और लकड़ी का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित। निजी वाहनों का प्रयोग कम करने के लिए पार्किंग शुल्क में बढ़ोत्तरी। खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कूड़ा या पत्तियां नहीं जलाई जा सकेंगी। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है। आज का मौसम जानिए आज शुक्रवार को गाजियाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध रही। धूप खिलने पर मौसम साफ हुआ। सुबह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा से है। रात में ठंड बढ़ने लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User