BHU में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एकजुट हुए छात्र:कुलपति को लिखा पत्र,1997 में भंग हुआ था छात्रसंघ
# BHU में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग फिर तेज, अभाविप ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट रूपरेखा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीएचयू इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रसंघ चुनाव पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने और चुनाव की संभावित समयसीमा सार्वजनिक करने की मांग की है। परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए छात्रसंघ की बहाली जरूरी है। 1997 से बीएचयू में बंद हैं छात्रसंघ अभाविप इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों की आवाज को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने का लोकतांत्रिक मंच है। इसके माध्यम से छात्र शैक्षणिक समस्याओं, छात्रावास की दिक्कतों और परिसर से जुड़े अन्य मुद्दों को मजबूती से उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और संवाद की भावना विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाता है। BHU में आखिरी छात्रसंघ चुनाव कब हुआ था? BHU में आखिरी पूर्ण छात्रसंघ चुनाव 1996 में हुआ था। फरवरी 1997 में कैंपस में हिंसा के बाद छात्रसंघ भंग कर दिया गया। इसके बाद 2011-12 में छात्र परिषद बनाई गई, लेकिन वह करीब एक साल बाद बंद हो गई। वर्ष 2014 में भी छात्र परिषद बनाने की पहल हुई, लेकिन छात्रों के मुताबिक, उसमें सीधे चुनाव के जरिए चुने गए प्रतिनिधि नहीं थे। छात्र संगठनों की मांग है कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव कराए जाएं और इसके लिए स्पष्ट समय-सीमा घोषित हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)