कानपुर देहात में ऑटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर:3 महिलाओं समेत 7 लोग, एक महिला गंभीर घायल; सिकंदरा सीएचसी में भर्ती
कानपुर देहात में गुरुवार सुबह खोजाफूल के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आगे चल रहे ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरा। हादसे में ऑटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा में भर्ती कराया गया है। हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, ऑटो हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर खंदक में जा गिरा। ऑटो में चालक समेत सात लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाएं, एक बच्ची और तीन पुरुष शामिल थे। हादसे में एक महिला घायल हुई, जबकि अन्य लोगों के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस और डायल-112 पुलिस की टीम पहुंची। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जानकारी जुटाई। सिकंदरा थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर और ऑटो के बीच टक्कर हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)