विजय दशमी पर भगवान रंगनाथ ने किया शमी का पूजन:सोने के घोड़े पर विराजमान होकर निकली प्रभु की सवारी,भक्तों ने लगाए जयकारे

Oct 21, 2026 - 17:52
0
विजय दशमी पर भगवान रंगनाथ ने किया शमी का पूजन:सोने के घोड़े पर विराजमान होकर निकली प्रभु की सवारी,भक्तों ने लगाए जयकारे
विजय दशमी पर्व पर मथुरा के वृंदावन में स्थित दक्षिण भारतीय शैली के श्री रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा में भगवान रंगनाथ ने शमी वृक्ष का पूजन किया। श्री रंगनाथ मंदिर में दशहरा पर्व बुधवार को मनाया गया। इस दौरान भगवान की सवारी सोने से बने घोड़े पर निकली। बड़े बगीचा में भगवान ने शमी वृक्ष का पूजन किया। इसके बाद भगवान की सवारी वापस मंदिर पहुंची। पालकी में विराजमान होकर पहुंचे बगीचा विजय दशमी पर्व पर भगवान रंगनाथ पालकी में सवार होकर दोपहर को मंदिर परिसर से भक्तों के कंधों पर सवार होकर बड़े बगीचा पहुंचे। जहां उनको भोग प्रसाद अर्पित किया गया। यहां 4 घंटे विश्राम करने के बाद भगवान सोने के घोड़े पर विराजमान हुए। जिसके बाद वह शमी वृक्ष के पास पहुंचे। मंत्रों के मध्य हुआ पूजन शमी वृक्ष के समक्ष पहुंच कर भगवान की सवारी खड़ी हो गई। जहां मंदिर के पुजारी राजू स्वामी ने शमी की पूजा की। मंदिर के पुरोहित आचार्य विजय मिश्र ने विधि विधान से पूजन कराया। पहले कलश पूजन किया, इसके बाद शमी वृक्ष का पूजन किया गया। वैदिक मंत्रों के मध्य करीब आधा घंटे तक पूजन चला। शस्त्रों का किया पूजन शमी वृक्ष के पूजन के पश्चात वहां भगवान के शस्त्र धनुष वाण का पूजन किया गया। इसके बाद पुजारी राजू स्वामी ने दसों दिशाओं में वाण चलाकर शस्त्रों का परीक्षण किया। शमी वृक्ष और शस्त्र पूजन के पश्चात भगवान की कुंभ आरती की गई। जिसके बाद भगवान की सवारी ने पुनः वापस मंदिर के लिए प्रस्थान किया। हाथ में भाला घोड़े पर विराजमान भगवान के दर्शन थे अद्भुत विजय दशमी पर्व पर भगवान का अलौकिक श्रृंगार देखने को मिला। भगवान रंगनाथ के एक हाथ में भाला तो दूसरे हाथ में घोड़े की लगाम थी। छोटे रथ पर विराजमान भगवान रंगनाथ की छवि बेहद ही आकर्षक लग रही थी। इस दौरान भगवान ने बेशकीमती आभूषण धारण किए हुए थे। यह रहे मौजूद इस दौरान स्वामी रघुनाथ,रंगा स्वामी,चौबी स्वामी,वासु स्वामी,राजन स्वामी, शेषचारी, तिरुपति राव,भीम प्रसाद, शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User