वाराणसी में जागरुकता कार्यक्रम:नाटक में बताया- बेटियों की शिक्षा, स्वतंत्रता और सपनों को पूरा करने में सहयोग करें
भारत चेतना ट्रस्ट ने बच्चों और टीम के सदस्यों के सहयोग से एक जागरूकता नाटक का आयोजन किया। इस नाटक के माध्यम से समाज को बेटियों की शिक्षा, उनके अधिकारों और समान अवसरों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। नाटक में दर्शाया गया कि एक ओर समाज में देवी दुर्गा की पूजा की जाती है, वहीं दूसरी ओर कई लोग बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसरों से वंचित रखते हैं। इस प्रस्तुति के माध्यम से संदेश दिया गया कि बेटियों का सम्मान केवल पूजा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी शिक्षा, स्वतंत्रता और सपनों को पूरा करने में भी सहयोग करना चाहिए। भारत चेतना ट्रस्ट ने समाज से बेटियों को समान अवसर देने और शिक्षित एवं सशक्त बनाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)