विस्फोट की जिम्मेदारी लेने वाला एक्स अकाउंट फर्जी निकला:गाजियाबाद में वसुधंरा पुलिस चौकी में 6 नवंबर की रात हुआ था विस्फोट, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के मामले में जांच एजेंसियों को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। वहीं पुलिस और साइबर एक्सपर्ट की जांच में आया है कि जिस एक्स अकाउंट से धमाके की जिम्मेदारी ली गई थी वह फर्जी तरह से बनाया गया। अब पुलिस और जांच एजेंसी इस मामले में फारेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। फोरेंसिक लैब यूपी के एक्सपर्ट भी मौके पर जांच कर चुके हैं। एटीएस और एनआईए भी कर रहीं जांच वसुंधरा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा विकास कुमार ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर की रात करीब 8:50 बजे वह चौकी पर मौजूद थे। इसी दौरान चौकी के पिछले हिस्से में तेज धमाका हुआ। घटना के बाद लखनऊ से एटीएस के डीआईजी अभिषेक यादव और एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन जांच एजेंसियों को कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। अकाउंट फर्जी मिलने के बाद पुलिस मान रही है कि यह किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है, आतंकि विस्फोट जैसे साक्ष्य अभी तक नहीं मिले हैं। एआई से रिकार्ड की गई आवाज पुलिस की अभी तक की जांच में सामन आया है कि ऑडियो में जो आवाज थी वह एआई से तैयार की गई है, ऑटिफिशियल इंटेलीजेंस से आवाज तैयार की गई है। जिससे पुलिस मान रही है कि यह शरारती तत्वों ने इस पर काम किया है। दीपावली से पहले जिस चौकी पर विस्फोट हुआ वहां भीड़भाड़ या मार्केट नहीं है। पुलिस यह जांच कर रही है कि फर्जी अकाउंट से ऑडियो वीडियो कहां से अपलोड हुए। जिसमें डिजिटल साक्ष्यों पर जांच एजेंसी काम कर रहीं हैं। धमाके के बाद एलिवेटेड रोड पर दिल्ली नंबर की एक लावारिस स्कूटी मिली थी। उसका भी विस्फोट से लिंक नहीं मिला। जांच एजेंसियां आसपास के इलाकों में एक हजार अधिक लोगों से पूछताछ और साक्ष्यों की जांच कर चुके हैं। आतंकी संगठन के साक्ष्य नहीं मिले धमाके के बाद 'Ghazi 2' नाम के एक्स अकाउंट से एक वीडियो और लेटरहेड पोस्ट किया गया था। इसमें 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' नाम के संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। हालांकि, इस संगठन के नाम और उसके दावे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की जांच में यह अकाउंट फर्जी पाया गया। फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार धमाके के बाद मौके से मिले साक्ष्यों को गाजियाबाद पुलिस ने कन्नौज की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। अधिकारियों को 25 नवंबर तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। पहले साक्ष्यों को आगरा की लैब भेजा जाना था, लेकिन वहां मरम्मत कार्य के चलते इन्हें कन्नौज भेजा गया। पुलिस निवाड़ी स्थित फोरेंसिक लैब के अधिकारियों से भी संपर्क बनाए हुए है। फोरेंसिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खुद जांच पड़ताल की थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)