गलत दिशा से आए ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौत, एक अन्य युवक गंभीर घायल; महोबा से दिल्ली जा रहे थे

Nov 23, 2026 - 15:09
0
गलत दिशा से आए ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौत, एक अन्य युवक गंभीर घायल; महोबा से दिल्ली जा रहे थे
इटावा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिया देवी अस्पताल के सामने इटावा-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह 5 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक काम की तलाश में दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार दोपहर एक बजे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महोबा से आ रहे थे चार युवक महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। सभी ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के साथ मकान निर्माण में मिस्त्री का काम भी करते थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे सिया देवी अस्पताल के सामने हाईवे पर पहुंचे, तभी गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल में मृत घोषित किया हादसे में करीब दीपू (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। दीपू के साथ बाइक पर सवार हनुमंत (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया। दूसरी बाइक के युवक भी घायल हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दीपू की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल हनुमंत का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दी थी सूचना मृतक के गांव के पड़ोसी अरुण कश्यप ने बताया कि चारों युवक गांव से दो बाइकों पर सवार होकर काम करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। इटावा में गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे युवक को गंभीर चोटें आईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User