कानपुर में छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:सुसाइड नोट में लिखा- मां अब जीना नहीं चाहता, पैसे की जरूरत हो तो अकाउंट से निकाल लेना
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटना घर से करीब एक किलोमीटर दूर हुई। राहगीरों ने घटना देखकर डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छात्र ने जान देने से पहले आधे पेज का सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने मम्मी-पापा, भाई और बहन से माफी मांगी थी। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी सचेंडी थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी अजय मिश्रा किसान हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सत्यम मिश्रा पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। छोटा बेटा दीप मिश्रा (26) पढ़ाई कर रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। दीप ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे देखा और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सचेंडी थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र ने मरने से पहले आधे पेज का सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने लिखा था, 'मम्मी-पापा, भैया और बहन मुझे माफ करना।' पुलिस सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)