योगी का 10 लाख किसानों को दिवाली गिफ्ट:बर्बाद फसलों पर 30% तक मुआवजा बढ़ाया; आपदा में मौत पर 8 लाख दिए जाएंगे
योगी सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने ऐलान किया किसानों को अब फसलों के नुकसान पर 25 से 30% ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। इससे प्रदेश के 10 लाख किसानों को फायदा पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही सरकार ने आपदा राहत राशि में बड़ा इजाफा कर दिया है। आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को दोगुनी राहत राशि मिलेगी। यानी प्राकृतिक आपदा में मौत पर मृतक के परिजन को 4 लाख की जगह अब 8 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की तरफ से जारी आदेश में बताया गया कि इस फैसले से 1 अप्रैल से 4 नवंबर 2026 तक हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। 3 दिन पहले योगी ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि बारिश, बाढ़ और सूखा से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है, लेकिन सरकार 3 करोड़ किसान परिवारों के लिए जल्द ही एक अलग विशेष आर्थिक पैकेज लेकर आएगी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)