लव-मैरिज के 3 महीने बाद दूसरे प्रेमी के साथ फरार:हरदोई में एक अन्य महिला दो बच्चों को लेकर रिश्तेदार के साथ गई

Nov 06, 2026 - 10:15
0
लव-मैरिज के 3 महीने बाद दूसरे प्रेमी के साथ फरार:हरदोई में एक अन्य महिला दो बच्चों को लेकर रिश्तेदार के साथ गई
हरदोई जनपद में दो अलग-अलग मामलों में महिलाएं अपने पति का घर छोड़कर चली गईं। एक महिला की तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज हुई थी। दूसरे मामले में 12 साल से शादीशुदा महिला अपने रिश्तेदार के साथ चली गई। उसके दो बच्चे भी हैं। टड़ियावां थाने में बृहस्पतिवार रात 9:15 बजे इस मामले में शादी का झांसा देने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। तीन महीने पहले हुई थी कोर्ट मैरिज टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने शिकायत में बताया कि उसने 16 जुलाई 2026 को 28 वर्षीय युवती से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों हरियाणा के पानीपत में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। युवक के मुताबिक, पत्नी मायके आई तो बिलग्राम थाना क्षेत्र के शैखेपुर जरौली गांव का अशोक पुत्र हरिनन्दन उसे बहला-फुसलाकर बेगमपुरा, दिल्ली ले गया। थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने बताया कि महिला और अशोक की तलाश की जा रही है। इस मामले में बृहस्पतिवार रात शादी का झांसा देने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई। 12 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों को भी ले गई महिला पाली थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी देहरादून, उत्तराखंड के डोईवाला थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी रिश्तेदार हरि पुत्र कल्याण सिंह से फोन पर बात करती थी। शिकायत के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2026 को व्यक्ति मजदूरी के लिए बाहर गया था। उसी दौरान हरि उसकी पत्नी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले गया। महिला अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। इस मामले में बृहस्पतिवार दोपहर 3:47 बजे केस दर्ज किया गया। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User