यूपी दिनभर,15 बड़ी खबरें:हाईकोर्ट ने पूछा- आजम को क्यों गिरफ्तार किया, बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर निकले हत्यारोपी शूटर, प्रदर्शनकारी बोले- केशव चाचा बाहर आओ
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर आजम खान की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर छठ पूजा के संपन्न होने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1. हाईकोर्ट ने ED से पूछा- आजम को क्यों गिरफ्तार किया, जेल से बाहर आने पर कल फैसला सपा नेता आजम खान की जमानत याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में 5 घंटे सुनवाई हुई। गिरफ्तारी के आधार बताने को लेकर ED और कपिल सिब्बल में बहस हुई। कल मंगलवार को आजम खान के जेल से बाहर आने पर फैसला होगा। पूरी खबर पढ़ें… 2. पिता की अस्थियां लेकर जा रहे मां-बेटे की मौत, 8 दिन पहले हुई थी पिता की मौत बाराबंकी में पिता की अस्थियां विसर्जित करने अयोध्या जा रहे मां-बेटे की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। 8 दिन पहले पिता का निधन हुआ था। सोमवार को बेटा बाइक से मां के साथ निकला। घर से 10 किमी दूर ही डंपर ने टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें… 3. कानपुर में 5 मंजिला अपार्टमेंट में आग, 2 की मौत, बच्चा जिंदा जला, 30 फीट से कूदी महिला की भी जान गई कानपुर में 5 मंजिला अपार्टमेंट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में 2 की मौत हो गई। 8-10 लोग झुलस गए। पार्किंग में खड़ीं स्कूटी-बाइकें जल गईं। अपार्टमेंट के 12 फ्लैट में 50 से 60 लोग रहते हैं। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 4. बेटा ठीक होने पर मुस्लिम महिला ने की छठ पूजा, गोरखपुर में रवि किशन ने ‘दउरा’ उठाया यूपी में महापर्व छठ के आखिरी दिन महिलाओं ने गीत गाते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सुबह 4 बजे से ही घाटों पर भीड़ जुटने लगी। बेटा ठीक होने पर एक मुस्लिम महिला ने पूजा की। वहीं गोरखपुर में सांसद रवि किशन ने दौरा उठाया। पूरी खबर पढ़ें… 5. यूपी में 16 IAS के ट्रांसफर, 6 जिलों के डीएम बदले, वाराणसी-कानपुर के कमिश्नर की अदला-बदली हुई
योगी सरकार ने सोमवार शाम 16 सीनियर IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारी बदले गए हैं। वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्तों (कमिश्नर) का भी तबादला किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. अंकित हत्याकांड- शूटरों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी तब यूपी आए, हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां डलवाईं शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों को दोपहर 2 बजे कैराना कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर और पैरों में बेड़ियां डालकर लाया गया था। दोनों ने अपने एनकाउंटर का डर जताया था। पूरी खबर पढ़ें… 7. राजाभैया के राजभवन से कलश यात्रा निकली, बुलडोजर से पुष्पवर्षा, कल से कथा कहेंगे धीरेंद्र शास्त्री प्रतापगढ़ में राजा भैया के राजभवन के परेड ग्राउंड में पं. धीरेंद्र शास्त्री कल से कथा कहेंगे। इससे पहले सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुलडोजर से फूल बरसाए गए। राजा भैया के छोटे बेटे बृजराज ने कलश पूजन किया। पूरी खबर पढ़ें… 8. बाल योगी बोले- 300 दिन में सपा को मजबूत कर दूंगा, आगरा दक्षिण से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा आगरा में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बाल योगी खुलकर बयानबाजी करते दिखे। उन्होंने भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल को खुले मैदान में आने की चुनौती दी। कहा- पार्टी में मेरा जन्म एक दिन पहले ही हुआ है। 300 दिन का समय दिया जाए। पूरी खबर पढ़ें… 9. मेरठ में पूर्व क्रिकेटर के घर बेटे ने ही कराई थी चोरी, वजह- पिता जबरन क्रिकेटर बनाना चाहते थे मेरठ में पूर्व क्रिकेटर के घर चोरी उनके 14 साल के बेटे ने ही कराई थी। वह पिता की क्रिकेटर बनाने की जिद पर गुस्सा था। संपत्ति से बेदखली की चेतावनी के बाद बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर 11.50 लाख रुपए नकद और जेवर की चोरी करवा दी। पूरी खबर पढ़ें… 10. शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का आवास घेरा, नारा लगाया- केशव चाचा बाहर आओ लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग अभ्यर्थी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आवास घेरने पहुंच गए। वहां पर मौजूद पुलिस ने उन्हें पकड़ना चाहा तो वे जमीन पर लेट गए। इस दौरान 'केशव चाचा बाहर आओ' नारा भी लगाया। पूरी खबर पढ़ें… 11. कैप्टन लक्ष्य बोले- मैच के आखिर तक उम्मीद नहीं छोड़ी, लखनऊ एयरपोर्ट पर माता-पिता के पैर छुए एशिया कप (अंडर-19) में पाकिस्तान को हराकर लौटे भारत के कप्तान लक्ष्य वापस लौटे। लखनऊ एयरपोर्ट पर उन्होंने माता-पिता के पैर छुए। लक्ष्य ने कहा- मैंने और मेरी टीम ने क्रिकेट मैच के अंतिम मूमेंट तक जीत की उम्मीद नहीं छोड़ी। पूरी खबर पढ़ें… 12. यूपी के 21 जिलों में कोहरा, नोएडा-गाजियाबाद की हवा खराब, 2 दिन में 5°C तक लुढ़केगा पारा यूपी में बारिश और पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। सोमवार सुबह लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर समेत 21 शहरों में कोहरा छाया रहा। देवरिया, बस्ती सड़कों पर 20 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 13. जिम से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, फतेहपुर में ट्रक ने रौंदा; सभी स्टूडेंट 19 साल के थे फतेहपुर में तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार सुबह 6 बजे तीनों जिम से लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक से उछलकर 5 फीट दूर जा गिरे। सभी की उम्र 19 साल थी। पूरी खबर पढ़ें... खबर जो हटकर है… 14. डोसे की दुकान पर 2 युवतियों ने की तोड़फोड़: सामान सड़क पर फेंका, दुकानदार बोला- रंगदारी मांग रहीं थीं वाराणसी में डोसे की दुकान पर 2 युवतियां तोड़फोड़ करने लगीं। दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। डर के मारे दुकानदार ने पुलिस को कॉल करके सूचना दी। उसने पुलिसकर्मियों से बताया कि दोनों रंगदारी मांगने के लिए ऐसा कर रही थीं। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. यूपी में सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस की बैठक 17 नवंबर को सपा-कांग्रेस के बीच यूपी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बैठक होगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)