नाली विवाद में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:बागपत एसपी ऑफिस पहुंचा परिवार, सुरक्षा की मांग

Nov 03, 2026 - 13:23
0
नाली विवाद में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:बागपत एसपी ऑफिस पहुंचा परिवार, सुरक्षा की मांग
बागपत के बरसिया गांव का एक परिवार कार्रवाई और सुरक्षा की मांग लेकर मंगलवार दोपहर 11:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। परिवार ने नाली विवाद में मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बच्चों को गंदगी फैलाने से रोकने पर हुआ विवाद परिवार के मुताबिक, घर के बाहर गंदगी फैला रहे बच्चों को रोकने और उनके परिजनों से शिकायत करने के बाद कुछ लोग घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया। घटना 17 अक्टूबर की है, जिसमें परिवार के चार लोग घायल हुए थे। परिवार के सदस्य रविंद्र ने बताया कि हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। परिवार ने सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि करीब 15 दिन बीतने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फैसले के लिए दबाव बनाने का आरोप परिवार ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले लोग उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी कराने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मुकदमा दर्ज है और मामले की जांच की जा रही है। मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User