डॉ. मानसिंह यादव बोले- भाजपा की साजिश की हार हुई:झांसी में कहा- सेमीफाइनल जीते, मतदाता ने 2027 के फाइनल का रास्ता दिखाया
झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातन एमएलसी चुनाव में लगातार दूसरी बार सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने पहली वरीयता में ही भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 27664 वोट से हरा दिया। उनको 32695 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी 32695 वोट मिले। जीत के बाद समर्थक खुशी का इतहार करने लगे। जीत पर डॉ. मानसिंह यादव ने कहा- मैं अपने देवतुल्य मतदाताओं से आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी का जो षड़यंत्र और साजिश थी, उसकी हार हुई है। भाजपा वाले ही कह रहे थे कि ये सेमीफाइनल है तो हम लोग ये जीत गए। हमारे मतदाता ने 2027 के फाइनल का रास्ता दिखाया है। ये मुर्दो की जीत हुई है डॉ. मानसिंह ने कहा- ये मुद्दों की जीत हुई है। हमारे मुद्दे क्लियर थे। समा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। वित्त विहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय एवं सेवा पुस्तिका तैयार कराएंगे। 69 हजार शिक्षक भर्ती के साथ न्याय करेंगे। पेपर लीक, जिससे बच्चे तनाव में आकर सुसाइड करते हैं, वो समस्या सदा के लिए समाप्त होगी। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लाया जाएगा। इन्हीं मुद्दों पर हमने चुनाव लड़ा। इसलिए मुद्दों की जीत हुई है और भारतीय जनता पार्टी के षड़यंत्र की हार हुई है। ये 2027 का आगाज डॉ. मानसिंह ने कहा- भाजपा के लोग खुद कहते थे कि ये सेमीफाइनल है तो उसे स्वीकार करिए। इस चुनाव के माध्यम से जनता ने अपना रूझान व्यक्त किया है। यानी ये 2027 का आगाज है। मतदाता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों पर भरोसा करके भारी मत देकर 2027 का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा- शासन प्रशासन ने झांसी में निष्पक्ष चुनाव कराया है। प्रशासन पर बहुत ज्यादा दबाव था। डिप्टी सीएम प्रत्याशी को लेकर टहला रहे थे। लेकिन चाहे कितना भी दबाव रहा हो, बहुत अच्छे तरीके से मतगणना कराई है। इसलिए 28 हजार मतों से ऐतिहासिक जीत हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)