बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की:मेरठ में भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई, देखिए तस्वीरें

Nov 12, 2026 - 06:17
0
बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की:मेरठ में भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई, देखिए तस्वीरें
मेरठ में बुधवार को भाई दूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और मिठाई खिलाई। साथ ही भाइयों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और साथ निभाने का संकल्प लिया। घरों में सुबह से ही त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों और भाइयों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताकर पर्व की खुशियां मनाईं। तस्वीरों में देखिए मेरठ में कैसे मनाया गया भाई दूज का पर्व-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User