यूपी में शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू:30 नवंबर तक मौका, राजकीय, एडेड और स्ववित्तपोषित स्कूलों के टीचर कर सकेंगे आवेदन

Nov 10, 2026 - 18:23
0
यूपी में शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू:30 नवंबर तक मौका, राजकीय, एडेड और स्ववित्तपोषित स्कूलों के टीचर कर सकेंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए मंगलवार, 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इस बार खास बात यह है कि राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों के साथ यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को भी पुरस्कार पाने का मौका मिलेगा। अलग-अलग श्रेणियों के लिए तय की गई पात्रता माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दोनों पुरस्कारों के लिए विद्यालयों की श्रेणी के आधार पर पात्रता निर्धारित की है। शैक्षणिक उपलब्धियों का देना होगा ब्योरा माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि दोनों पुरस्कारों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन में शिक्षकों को अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, शिक्षण कार्य, विद्यालय में किए गए योगदान और अन्य निर्धारित जानकारियों का विवरण देना होगा। विभाग ने चयन के मानक और आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। वेबसाइट पर देख सकेंगे चयन के मानक पुरस्कारों की पात्रता, चयन प्रक्रिया, विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन की समय-सारिणी माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले संबंधित पुरस्कार की शर्तें और चयन के मानक देख सकते हैं। आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User