युवक दो बच्चों की मां को साथ ले गया:महोबा में पति की शिकायत पर 6 दिन बाद केस दर्ज, जेवर और 2700 रुपए भी गायब
महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र में एक युवक पर दो बच्चों की मां को बहलाकर साथ ले जाने का आरोप है। महिला अपने साथ दोनों बच्चों, सोने-चांदी के जेवर और 2700 रुपए भी ले गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने 6 दिन बाद केस दर्ज किया है। महिला और बच्चों की तलाश जारी है।
पति प्रेमचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 28 वर्षीय पत्नी खुशबू 10 नवंबर की शाम घर से लापता हो गई। वह चार साल की बेटी चांदनी और तीन साल के बेटे आर्यन को भी साथ ले गई। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और 2700 रुपए भी नहीं मिले।
प्रेमचंद्र ने अपने स्तर पर तलाश की तो पता चला कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के भड़रा गांव का राजेश उनकी पत्नी को बहलाकर ले गया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि पति की शिकायत पर राजेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई रामशंकर को सौंपी गई है। पुलिस महिला और बच्चों की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)