आग लगाने वाली छात्रा की 6 दिन बाद मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, प्रेमी की हालत गंभीर
सुल्तानपुर में छह दिन पहले प्रेमी के साथ पेट्रोल डालकर आग लगाने वाली छात्रा की गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी शिवम सिंह, उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर निगरानी बढ़ा दी है। छात्रा का शव अभी लखनऊ से सुल्तानपुर नहीं पहुंचा है। छात्रा को परेशान करने का आरोप मरछा गांव निवासी अमित कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी चांदा थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। आरोप है कि गांव का ही शिवम सिंह काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। शिवम ने पहले भी उनकी बेटी को फोन देकर प्रेम संबंध बनाने की बात कही थी। 16 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वह बेटी को चांदा थाने छोड़ गया था। बहन को भेजकर बहलाने का आरोप पिता का आरोप है कि उसी रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी पक्ष ने उनकी बेटी की बहन को उसे बहलाने-फुसलाने के लिए भेजा था। यह घटना कथित तौर पर थाने के सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज है। प्रेमी समेत चार के खिलाफ मुकदमा पिता के मुताबिक, 31 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे उनकी बेटी को घर से बुलाकर ले जाया गया। इसमें शिवम सिंह, उसके माता-पिता और बहन की भूमिका होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण और बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में चांदा थाने में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राज कुमार वर्मा ने कहा- मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)