बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर पहिए जाम:सड़कों पर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण बना ग्रहण, रूट डायवर्जन प्लान हवा-हवाई

Nov 05, 2026 - 17:59
0
बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर पहिए जाम:सड़कों पर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण बना ग्रहण, रूट डायवर्जन प्लान हवा-हवाई
कानपुर शहर में त्योहार के सीजन के बीच यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी जाम लग गया, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह किए गए रूट डायवर्जन के कारण जीटी रोड, कालपी रोड, कोकाकोला चौराहा, मोतीझील, जरीब चौकी, अफीम कोठी, गुमटी और विजय नगर, स्वरूप नगर, आर्य नगर में सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों का समय लगा। मुख्य व्यापारिक केंद्रों पर थमे रहे गाड़ियों के पहिए दीपावली और आगामी पर्वों को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ के कारण गुरुवार को पूरा कानपुर शहर ट्रैफिक जाम की गिरफ्त में रहा। नयागंज, बड़ा चौराहा, पी रोड, गुमटी नंबर-5 और शिवाला जैसे मुख्य व्यापारिक केंद्रों पर ग्राहकों की भारी चहल-पहल के चलते गाड़ियों के पहिये थम गए। सड़कों के किनारे बने अवैध अतिक्रमण और पटरी दुकानदारों के कारण स्थिति और विकराल हो गई। बड़ा चौराहा से लेकर परेड तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिसमें एम्बुलेंस और स्कूली बसें भी घंटों फंसी रहीं। यातायात पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन और दावों की पोल बड़ी भीड़ में खुल गई। अस्थायी पार्किंग स्थलों की कमी के कारण लोगों ने अपने वाहन सड़कों के किनारे ही पार्क कर दिए, जिससे दो लेन की सड़कें सिमटकर आधी रह गईं। दोपहर होते-होते नवीन मार्केट और आर्य नगर की गलियों तक जाम का असर साफ दिखाई देने लगा। कई स्थानों पर वाहन चालकों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्थिति संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, हालांकि भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि शाम तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आई। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान रूट प्लान को सख्ती से लागू करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के बिना शहरवासियों को इस विकट समस्या से निजात मिलना नामुमकिन है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User