एक्स-रे सेंटर के बंद टॉयलेट में मिली कर्मचारी की लाश:मुरादाबाद में 10 साल से कर रहा था काम, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

Nov 05, 2026 - 17:10
0
एक्स-रे सेंटर के बंद टॉयलेट में मिली कर्मचारी की लाश:मुरादाबाद में 10 साल से कर रहा था काम, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
मुरादाबाद के गांधी नगर स्थित मोहन एक्स-रे सेंटर के बंद टॉयलेट में गुरुवार को 26 साल के कर्मचारी उमेश का शव मिला। टॉयलेट अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर लोगों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टॉयलेट खुलवाकर शव बाहर निकाला। मौत की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उमेश पिछले करीब 10 साल से एक्स-रे सेंटर में काम कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। उमेश के पिता लखपत बैटला सिरसी गढ़ी के पास रहते हैं। सूचना मिलने पर परिजन भी सेंटर पहुंच गए। CCTV फुटेज से तलाश रहे मौत की वजह पुलिस और परिजन सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। इसके जरिए घटना से पहले सेंटर में हुई गतिविधियों और उमेश के टॉयलेट तक पहुंचने की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उमेश की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User