गोरखपुर में धनतेरस से पहले ही सराफा बाजार गुलजार:गोल्ड नेकलेस और बैंगल की प्री-बुकिंग ज्यादा, चेन्नई, राजकोट से आए स्पेशल कलेक्शन
गोरखपुर में धनतेरस से पहले ही सराफा बाजारों में रौनक दिखने लगी है। गुरुवार को शहर के प्रमुख ज्वेलरी शोरूमों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। लोग अपने- अपने पसंद की ज्वेलरी पहले से ही बुक करा रहे हैं। परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक हफ्ते पहले से ही शोरूम पर कस्टमर्स का बहुत ही अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा बुकिंग गोल्ड नेकलेस और बैंगल की हुई है। उन्होंने बताया कि धनतेरस को लेकर हमने महीनों पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। बॉम्बे, जयपुर, राजकोट अहमदाबाद, राजस्थान, चेन्नई जैसे जगहों से नए कलेक्शन मंगाए हैं। प्री- बुकिंग से कस्टमर्स का फायदा उन्होंने बताया कि लगभग एक हफ्ते पहले से ही कस्टमर्स प्री- बुकिंग ऑफर्स का जमकर लाभ उठा रहे हैं। लोग अपने- अपने पसंद की ज्वेलरी पहले से ही बुक करा ले रहे हैं। इधर बीच गोल्ड और सिल्वर का रेट कम होने की वजह उस समय बुकिंग करा लेने उन्हें धनतेरस के दिन रेट बढ़ने पर भी उसी बुकिंग वाले दिन का ही कम रेट भुगतान करना पड़ेगा। समय और पैसों की होगी बचत
उन्होंने बताया कि प्री- बुकिंग का एक और भी फायदा है कि धनतेरस के दिन शोरूम में बेहद भीड़ रहती है। इसलिए लोगों को खरीदारी करने में समय लगता है। साथ ही भीड़ की वजह से ज्वेलरी पसंद करने में भी दिक्कत होती है। इसलिए पहले ही बुक कर लेते हैं। ताकि धनतेरस को आकर बस ले जाना रहे। इससे शुभ मुहूर्त में ज्वेलरी घर भी ले जाएंगे और उनका समय भी बचेगा। उनका शुभ भी हो जाएगा। 5 ग्राम से चांदी के सिक्के
संजय अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर सबसे ज्यादा चांदी का सिक्का ही बिकता है। ऐसे में बढ़ते रेट को देखते हुए हमने 5 ग्राम की शुरुआती वजन से सिक्के मंगाएं हैं। डायमंड के नेकलेस, बैंगल और रिंग की डिमांड भी ज्यादा
वहीं सेंको गोल्ड एंड डायमंड के मैनेजर रविश कुमार ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से सोने- चांदी की रेट में गिरावट की वजह से कस्टमर्स में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला है। लोग जमकर प्री- बूकिंग करा रहे हैं। डायमंड में नेकलेस, बैंगल और रिंग का डिमांड बहुत ज्यादा है। वहीं गोल्ड में नेकलेस, बैंगल, इयरिंग और रिंग का डिमांड बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि उनके पास 5 ग्राम से लेकर 1 किलो तक के चांदी के सिक्के उपलब्ध हैं। जिसकी बिक्री धनतेरस के दिन ही होगी। बेहतर रिस्पांस मिलने की उम्मीद
ज्वेलर्स का कहना है कि रेट में उतार चढ़ाव के बावजूद जिस तरह से कस्टमर्स में उत्साह देखने को मिल रहा है, उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)