शाहजहांपुर में पोलिंग बूध 2,810 से घटकर 2,602:SIR-2027 के तहत आयोग ने दी मंजूरी, डीएम ने दी जानकारी
शाहजहांपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 2,810 से घटाकर 2,602 कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम चार बजे बैठक में इसकी जानकारी दी। स्लग: राजनीतिक दलों के सुझावों के बाद घटाए गए मतदेय स्थल जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देश पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर चर्चा की गई थी। इस दौरान मिले सुझावों और आपत्तियों पर कार्रवाई करने के बाद प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था। आयोग ने इसे मंजूरी दे दी है। 6 विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह बदली संख्या विधानसभा क्षेत्र 131-कटरा में मतदेय स्थलों की संख्या 446 से घटकर 415, 132-जलालाबाद में 470 से 455 और 133-तिलहर में 453 से 419 रह गई है। इसी तरह 134-पुवायां (अजा) में 488 से घटकर 450, 135-शाहजहांपुर में 460 से 410 और 136-ददरौल में 493 से घटकर 453 मतदेय स्थल रह गए हैं। जिले में 19.31 लाख मतदाता पंजीकृत डीएम ने बताया कि जिले की छह विधानसभा सीटों में कुल 19,31,373 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 10,68,876 पुरुष, 8,62,446 महिलाएं और 51 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। कटरा में 2,97,768, जलालाबाद में 3,25,060, तिलहर में 3,20,044, पुवायां में 3,23,935, शाहजहांपुर में 3,37,256 और ददरौल में 3,27,310 मतदाता हैं। बीएलए के जरिए मतदाताओं को देंगे जानकारी डीएम ने बताया कि आयोग से मंजूर मतदेय स्थलों की सूची का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे। इसकी प्रति सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से मतदाताओं को उनके निर्धारित मतदेय स्थल की जानकारी दें, जिससे मतदान के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)