चावड़ी बाजार हादसे पर बड़ा एक्शन! फरीदाबाद से 3 ठेकेदार गिरफ्तार
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने फरीदाबाद से तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी और चार घायल हुए थे।
दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 6 नवंबर 2026
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को फरीदाबाद से सिराज, ताज और फुरकान नाम के तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और हादसे के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है।
दरअसल, पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में 5 नवंबर की सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। इमारत गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल ने पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया था।
हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने भी कार्रवाई करते हुए एक सहायक अभियंता और एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया था। अब पुलिस गिरफ्तार ठेकेदारों की भूमिका की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निर्माण कार्य किसकी देखरेख में हो रहा था और क्या इमारत बनाने में सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)