ममता बनर्जी का BJP पर गुस्सा! अभिषेक के घर हमले से बंगाल में सियासी बवाल
अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी समर्थकों पर कालीघाट स्थित अपने आवास पर हमला करने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने भी इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा, जबकि भाजपा ने आरोपों को खारिज कर दिया है।
दि राइजिंग न्यूज़ | पश्चिम बंगाल | 7 नवंबर 2026
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर हमला किया। अभिषेक बनर्जी के मुताबिक, हमले से पहले लगातार दो दिनों तक उनके घर और कार्यालय की रेकी की गई थी। उन्होंने इसे अपनी जान लेने की साजिश बताते हुए घटना का वीडियो भी साझा किया।
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि उनके घर पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है और यह हमला उसी नाराजगी का नतीजा है। ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग बदतमीजी कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि वे भगवान हैं।
वहीं, बीजेपी ने अभिषेक बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर टकराव भड़काने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि सत्ता हाथ से जाने पर इस तरह के आरोप लगाना आम बात है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)