18 में से 13 हेल्थ ATM बंद पड़े:पीलीभीत में 45 लाख रुपए की लागत से लगी मशीनों में सिर्फ 5 चालू
पीलीभीत के स्वास्थ्य केंद्रों में लगे 18 हेल्थ एटीएम में से सिर्फ पांच चल रहे हैं। करीब 45 लाख रुपए की लागत से लगाई गई बाकी 13 मशीनें कहीं बंद कमरों में हैं, तो कहीं धूल खा रही हैं। मरीजों को खून और दूसरी जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटर जाना पड़ रहा है। इन मशीनों को मरीजों को जल्दी और मुफ्त जांच की सुविधा देने के लिए लगाया गया था। पहले स्वास्थ्य केंद्रों और बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में इन्हें लगाया गया। एक मशीन की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है।
पूरनपुर, अमरिया और न्यूरिया में मशीनें चल रही हैं। बीसलपुर, बरखेड़ा, बिलसंडा और ललौरीखेड़ा के केंद्रों पर मशीनें बंद हैं। ललौरीखेड़ा पीएचसी में मशीन एक किनारे रखी है। जिले के 10 सीएचसी और 32 पीएचसी के तहत आने वाली आबादी को इनका लाभ नहीं मिल रहा है। मशीनें बंद होने की वजह ऑपरेटरों की कमी और बजट का अभाव बताया जा रहा है। मशीनें खरीदने से पहले उनके संचालन, रखरखाव और तकनीकी स्टाफ की तैनाती की योजना क्यों नहीं बनाई गई, यह सवाल उठ रहा है। हेल्थ एटीएम के माध्यम से मरीजों को निःशुल्क और सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। जिन केंद्रों पर मशीनें बंद हैं, उनकी स्थिति की समीक्षा कराई जाएगी। ऑपरेटरों की तैनाती, बजट और तकनीकी खामियों को दूर कर सभी मशीनों को जल्द संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों को अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिल सके। डॉ. ज्ञान प्रकाश, डिप्टी सीएमओ
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)