मधुर शर्मा के गानों पर झूमे हजारों लोग:15 से ज्यादा गीतों की दी प्रस्तुति; मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर दर्शकों ने गाया साथ

Nov 19, 2026 - 07:40
0
मधुर शर्मा के गानों पर झूमे हजारों लोग:15 से ज्यादा गीतों की दी प्रस्तुति; मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर दर्शकों ने गाया साथ
उन्नाव के शुक्लागंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम में बुधवार रात सिंगर मधुर शर्मा ने अपने गीतों से समां बांध दिया। करीब दो घंटे तक चले म्यूजिक कंसर्ट में उन्होंने 15 से ज्यादा गीत पेश किए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मधुर शर्मा की आवाज मंच से गूंजते ही दर्शकों ने तालियों और शोर के साथ उनका स्वागत किया। मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर गानों पर झूमे दर्शक मधुर शर्मा ने ‘कुछ तो है’ और ‘सैयारा’ जैसे लोकप्रिय गीत पेश किए। ‘सैयारा तू तो बदला नहीं है’ गाने पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। प्रीतम के संगीत से जुड़े गीतों को भी लोगों ने खूब पसंद किया। कई मौकों पर पूरा स्टेडियम गीतों के बोल गुनगुनाता नजर आया। दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर गानों पर सुर मिलाए और अपने पसंदीदा पलों को मोबाइल में रिकॉर्ड किया। कई लोग परिवार और दोस्तों के साथ कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे थे। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति मुख्य सिंगर की प्रस्तुति से पहले स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। उनकी प्रस्तुति पर भी लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता शशांक शेखर सनी के नेतृत्व में किया गया। इनसेट: एंट्री को लेकर अव्यवस्था, लोगों ने लगाए भेदभाव के आरोप हजारों लोगों की मौजूदगी के चलते आयोजन स्थल पर भीड़ का दबाव रहा। इस दौरान प्रवेश व्यवस्था को लेकर अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। कई लोगों ने एंट्री में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रवेश के दौरान सभी के साथ समान व्यवहार नहीं किया गया। कुछ लोगों को आसानी से अंदर जाने दिया गया, जबकि अन्य को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। इनसेट: पुलिस प्रशासन की निगरानी में चलता रहा कार्यक्रम बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली। स्टेडियम के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस की टीमें भीड़ नियंत्रित करने और लोगों की आवाजाही व्यवस्थित कराने में जुटी रहीं। शुक्लागंज में लंबे समय बाद हुए इस बड़े लाइव म्यूजिक कंसर्ट को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। हालांकि, एंट्री व्यवस्था को लेकर उठे सवालों ने आयोजन के इंतजामों पर चर्चा भी छेड़ दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User