18 साल के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ेंगे:मिर्जापुर में मतदाता ड्राफ्ट सूची जारी, डीएम ने शपथ दिलाई
मिर्जापुर में मंगलवार को मतदाता ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन किया गया। इस मौके पर नगर के महुवरिया मोहल्ला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और सूची में किसी तरह की त्रुटि होने पर उसे संशोधित कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए। नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया जारी डीएम ने बताया कि जिले के सभी पोलिंग बूथों पर नाम जोड़ने, नामों में संशोधन करने और मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। पात्र युवा इस अभियान का लाभ उठाकर अपना नाम सूची में शामिल करा सकते हैं। जिन लोगों के नाम, पते या अन्य विवरण में गलती है, वे संबंधित बूथ पर संपर्क कर उसे ठीक करा सकते हैं। परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जुड़वाने की अपील जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का परम दायित्व है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। केवल मतदान के दिन केंद्र पहुंचना पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम सूची में दर्ज होना भी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वयं अपना नाम जांचने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। डीएम ने दिलाई जागरूकता अभियान में भागीदारी की शपथ डीएम ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। जागरूक नागरिक के रूप में लोग इस अभियान में भागीदार बनें, ताकि संशोधित और शुद्ध मतदाता सूची के आधार पर आगामी चुनाव संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को इसके लिए शपथ भी दिलाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)