मऊ डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी से नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए

Nov 17, 2026 - 16:03
0
मऊ डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी से नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए
मऊ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवीऔर निगरानी के इंतजामों का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सुरक्षा के निर्देश जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानकों के अनुसार वेयरहाउस की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी सीसीटीवी को हमेशा चालू रखने और उनकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुरूप रखी जाएं। सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने को कहा डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने और किसी भी तरह की कमी मिलने पर उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User