20 लाख लूट का प्रयास करने वालों को मिली जमानत:लोगों ने पकड़ा था, कोर्ट में सबूत पेश करने में फेल हुई पुलिस

Nov 12, 2026 - 23:04
0
20 लाख लूट का प्रयास करने वालों को मिली जमानत:लोगों ने पकड़ा था, कोर्ट में सबूत पेश करने में फेल हुई पुलिस
फीलखाना थाने से 100 मीटर दूर कागज कारोबारी के कर्मचारी से 20 लाख लूट के प्रयास मामले में पुलिस ने पहले तो अपनी खूब पीठ थपथपाई, लेकिन जब कोर्ट पहुंची तो आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य पेश करने में फेल हो गई। जिसके चलते आरोपियों के 30 हजार रुपये की जमानत पर छोड़ दिया गया। पूरे मामले में एसीपी कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि घटना लूट के प्रयास की थी, जिसमें अधिकतम सात साल की सजा का प्रावधान है। जिस कारण कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दी है। मंगलवार शाम लूट का प्रयास किया था गुमटी निवासी विशाल खंडेलवाल श्री गुरु पेपर हाउस में काम करने वाला कर्मचारी शुक्लागंज निवासी वीरभान सिंह मंगलवार शाम को चौक सराफा से अंशु अग्रवाल के पास 20 लाख रुपये नकद लेकर निकला था। जिसके बाद उसने श्याम नगर में रहने वाले अपने साथी सोमिल सक्सेना को फोन कर जरूरी काम से जाने की बात कही और चौक सराफा आकर रुपये ले जाने को कहा। सोमिल एक झोले में 20 लाख रुपये लेकर स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में फीलखाना थाने के पास बिरहाना रोड पर पीछे से आ रहे स्कूटी सवार एक युवक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जैसे ही सोमिल स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिरे आरोपी युवक ने झोला छीनने का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए सोमिल ने शोर मचाया। इलाकाई लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा था आवाज सुनकर वहां मौजूद दिनेश शर्मा, अर्पित गुप्ता समेत अन्य लोगों ने रुपये से भरा झोला छीन रहे युवक को पकड़ लिया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया तो पब्लिक उसे पीटकर थाने ले गई। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम अविनेंद्र सिंह उर्फ अंशुल निवास शुक्लागंज बताया था। उसने बताया कि कारोबारी के यहां काम करने वाला उसका ममेरा भाई वीरभान ने लूट की योजना बनाई थी। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे में ही मामले का खुलासा कर अविनेंद्र सिंह उर्फ अंशुल और उसके ममेरे भाई वीरभान को गिरफ्तार कर लिया था। 30-30 हजार के मुचलके पर छोड़ा इस मामले में अधिवक्ता रिषभ अवस्थी ने बताया कि पुलिस साक्ष्य नहीं पेश कर सकी जिसके चलते 30-30 हजार रुपये की अंतरिम जमानत पर दोनों को रिहा कर दिया गया। बता दें पुलिस को समुचित साक्ष्य न दे पाने के चलते एक दिन का ही न्यायिक रिमांड मिला था। जिसके बाद गुरुवार को हुई सुनवाई में उन्हें जमानत मिल गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User