विधायक बोले- ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर ने रिश्वत ली, VIDEO:आंगनबाड़ी चयन के नाम पर 2.20 लाख रुपए मांगे, डीएम ने जांच के आदेश दिए

Nov 12, 2026 - 23:19
0
विधायक बोले- ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर ने रिश्वत ली, VIDEO:आंगनबाड़ी चयन के नाम पर 2.20 लाख रुपए मांगे, डीएम ने जांच के आदेश दिए
सीतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिकाओं की नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। सेवता से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे रेउसा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचकर ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर पर चयन के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाया। आरोप है कि नौकरी दिलाने के लिए 2 लाख 20 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। विधायक ने कार्यालय पहुंचकर उठाए सवाल वीडियो में विधायक ज्ञान तिवारी एक शिकायतकर्ता के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय रेउसा में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में तैनात ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर मनीष कुमार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिकाओं के चयन के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाया। वीडियो में विधायक इस मामले को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। डीएम ने 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), सीतापुर को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद स्पष्ट होगी आरोपों की स्थिति फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। अभी रिश्वत लेने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User