20 साल पुराने मामले में 10-साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:इटावा में ठेके के पास से पकड़ा गया, वारंट जारी होने के बाद बदला ठिकाना

Nov 10, 2026 - 16:43
0
20 साल पुराने मामले में 10-साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:इटावा में ठेके के पास से पकड़ा गया, वारंट जारी होने के बाद बदला ठिकाना
इटावा में जीआरपी ने आर्म्स एक्ट के करीब 20 साल पुराने मामले में 10 वर्ष से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र उर्फ धर्मेंदू कुमार (45) पुत्र बिहारीलाल, निवासी नगला बीरबल, थाना बढ़पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बढ़पुरा क्षेत्र के हवेलियां स्थित देसी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया। 2005 में दर्ज हुआ था मुकदमा जीआरपी थाना इटावा जंक्शन में वर्ष 2005 में आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 07/05 दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। केस संख्या 86/25 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, औरैया की अदालत से आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाना जीआरपी के अनुसार, न्यायालय से कई बार गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जीआरपी टीम ने हवेलियां में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक यदुवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मंगलवार दोपहर करीब दो बजे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User