आदित्य यादव सोमवार को बदायूं दौरे पर रहेंगे:बिल्सी में पीडीए एकता सम्मेलन में शामिल होंगे, बिसौली में रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद आदित्य यादव सोमवार, 16 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बिल्सी और बिसौली विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे की शुरुआत बिल्सी में पीडीए एकता सम्मेलन से होगी। इसके बाद वह बिसौली में एक रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे। शाम को ग्राम नौली हरनाथपुर में श्रीरामलीला महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिल्सी में पीडीए एकता सम्मेलन निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सांसद सुबह 11 बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला नंबर-3 पहुंचेंगे। यहां पूर्व विधायक हाजी बिट्टन की ओर से आयोजित पीडीए एकता सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। बिसौली में रिसॉर्ट का करेंगे उद्घाटन दोपहर 1 बजे वह बिल्सी रोड स्थित कुडौली मोड़, बिसौली पहुंचेंगे। यहां केके कृष्णा रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बिसौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राजनीतिक, सामाजिक और निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। शाम 6 बजे रामलीला महोत्सव में होंगे शामिल शाम 6 बजे सांसद ग्राम नौली हरनाथपुर पहुंचेंगे। यहां श्रीरामलीला महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)