बाइक से गिरकर विवाहिता की मौत:कौशांबी में बच्ची के साथ गिरीं, प्रयागराज में इलाज के दौरान दम तोड़ा
कौशाम्बी के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बाइक से गिरकर एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हादसे में महिला के साथ उसकी मासूम बच्ची भी नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल करिश्मा देवी (25) को इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार दोपहर करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्ची की तबीयत खराब होने पर जा रहे थे दवा दिलाने जानकारी के मुताबिक, संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पट्टीपरवेजाबाद बड़ागांव निवासी राजकुमार रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे दवा दिलाने मूरतगंज जा रहे थे। वह बलिहावा गांव से कसिया की तरफ पहुंच रहे थे। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी करिश्मा देवी अचानक बच्ची समेत नीचे गिर गईं। हादसे में करिश्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल ले गए, जहां दोपहर करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)