आगरा के ईदगाह-नामनेर में नगर निगम का छापा:प्लास्टिक के गिलास जब्त, फास्ट फूड दुकान पर पिलाई जा रही थी शराब
आगरा में स्वच्छता नियमों का पालन कराने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने ईदगाह-नामनेर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रेस्टोरेंट, ढाबों और दुकानों का निरीक्षण किया गया। कई जगह गंदगी मिलने और प्रतिबंधित प्लास्टिक व थर्माकोल के गिलास इस्तेमाल किए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने प्रतिबंधित गिलास जब्त करने के साथ ही हजारों रुपए का जुर्माना भी वसूला। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति देखी। दुकानदारों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और प्रतिबंधित प्लास्टिक व थर्माकोल से बने उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए। टीम ने मौके पर गंदगी फैलाने वालों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी। प्लास्टिक के गिलासों में पिलाई जा रही थी शराब
अभियान के दौरान रवि फास्ट फूड की दुकान पर प्लास्टिक के प्रतिबंधित गिलासों में लोगों को शराब परोसी जा रही थी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिबंधित गिलास जब्त कर लिए। दुकानदार को भविष्य में इस तरह की सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी गई।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गंदगी फैलाने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई का नेतृत्व एसएफआई नीरेंद्र ने प्रवर्तन दल की टीम के साथ किया। अभियान में हुई कार्रवाई
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)