डिब्बे समेत मिठाई तौल रहे चार दुकानदारों पर केस:कौशांबी में छापेमारी, 35 दुकानों की हो चुकी जांच
कौशांबी में दीपावली पर मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के साथ वजन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में चार मिठाई विक्रेता डिब्बे समेत मिठाई तौलते और निर्धारित वजन से कम मिठाई देते मिले। एक किलो मिठाई की तौल में 58 से 154 ग्राम तक की कमी पाई गई। विभाग ने चारों दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने मुख्यालय क्षेत्र की मिठाई दुकानों पर जांच की। वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जिले में 26 अक्टूबर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। चार दुकानों पर मिली वजन में गड़बड़ी जांच के दौरान मेसर्स न्यू विजय मिष्ठान भंडार, कम्हियावा में एक किलो मिठाई की तौल में 58 ग्राम की कमी मिली। मेसर्स मिश्रा स्वीट हाउस, टेंगाई में 69 ग्राम और मेसर्स मोदनवाल स्वीट हाउस, पुरखास में 154 ग्राम मिठाई कम पाई गई। वहीं, प्रमेश कुमार गुप्ता की स्वीट शॉप पर भी एक किलो के निर्धारित वजन में 130 ग्राम की कमी मिली। टीम ने चारों दुकानदारों के खिलाफ मौके पर चालान किया। डिब्बे का वजन भी मिठाई में जोड़ रहे थे विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, जांच में कुछ दुकानदार एक किलो मिठाई के बजाय 1150 ग्राम तक तौलते मिले। इससे स्पष्ट हुआ कि दुकानदारों में जांच को लेकर सतर्कता भी थी। अधिकारियों ने सभी मिठाई विक्रेताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार तौल करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मिठाई के वास्तविक वजन में डिब्बे का वजन शामिल नहीं किया जाना चाहिए। भैया दूज तक चलेगा जांच अभियान वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार ने ग्राहकों से मिठाई खरीदते समय वजन की जांच करने और तौल के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि दीपावली के मद्देनजर चलाया जा रहा विशेष अभियान भैया दूज तक जारी रहेगा। अब तक जिले में 35 मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया जा चुका है। जांच टीम में वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार, सौरभ और प्रयोगशाला सहायक अजय कुमार यादव शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)