DDU में RET के दूसरे दिन 80% उपस्थिति:कुलपति ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जल्द रिजल्ट जारी करने की उम्मीद जताई

Nov 05, 2026 - 18:48
0
DDU में RET के दूसरे दिन 80% उपस्थिति:कुलपति ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जल्द रिजल्ट जारी करने की उम्मीद जताई
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित शोध पात्रता परीक्षा 2026 के दूसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। इस दौरान कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षार्थियों से बातचीत कर फीडबैक लिया। उन्होंने परीक्षाओं के सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न होने पर एडमिशन सेल, प्रॉक्टोरियल बोर्ड, सभी सेंटर हेड ,और ने की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि दूसरे दिन सुबह की पाली में 655 अभ्यर्थी रजिटर्ड थे, जिनमें से कुल 528 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस तरह पहली पाली में 80.61% उपस्थिति रही। वहीं दूसरी पाली में रजिस्टर्ड 679 अभ्यर्थियों में से कुल 543 यानी लगभग 80 फीसदी उपस्थित रहे। पहले दिन दोनों पालियों में 1044 ने दी परीक्षा पहले दिन हिंदी, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस और इतिहास विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 666 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 511 अभ्यर्थी उपस्थित और 155 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में भूगोल, विधि, दृश्य कला, समाजशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान और दर्शनशास्त्र विषयों में सम्पन्न हुई। कुल 678 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 533 अभ्यर्थी उपस्थित और 145 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 79 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User