आगरा में 5 थानों के प्रभारी बदले:गोरखनाथ मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले की मिठाई लेने वाले एसओ भी हटाए

Nov 11, 2026 - 11:53
0
आगरा में 5 थानों के प्रभारी बदले:गोरखनाथ मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले की मिठाई लेने वाले एसओ भी हटाए
आगरा कमिश्नरेट में भाई दूज पर 5 थानों के प्रभारी बदल दिए। इसमें पुलिस लाइन में तैनात दो निरीक्षकों को थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पिछले दिनों गोरखनाथ मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर की हसंते हुए दिवाली की मिठाई लेने वाले प्रभारी निरीक्षण निशामक त्यागी को भी हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। पहले जानिये किन थानों के प्रभारी बदले गए बुधवार को आगरा कमिश्नरेट के 5 थाना प्रभारी बदल दिए। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अजय कुमार को थाना जगदीशपुरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। थाना सैंया के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी को थाना ताजगंज प्रभारी, पुलिस आयुक्त पीआरओ सेल में तैनात निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी को प्रभारी निरीखक सैंया, चौकी प्रभारी रुनकता (थाना सिकंदरा) आशीष कुमार त्यागी को थानाध्यक्ष खेरागढ़ बनाया गया है। वहीं, थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक निशाक त्यागी को हटाकर पुलिस लाइन में तैनात सचिन कुमार शर्मा को थाना न्यू आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। अब एसओ निशामक त्यागी के बारे में जानिये दिवाली पर आगरा के बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर ने UP-112 पर कॉल करके सीएम योगी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मठ में आग लगाने की धमकी दी थी। इसके बाद धमकी देने वाला जितेंद्र राठौर न्यू आगरा के थाना प्रभारी निशामक त्यागी को दीवाली की मिठाई देने पहुंच गया। थाना प्रभारी ने हंसते हुए मिठाई ली। इसका वीडियो पर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार को कमिश्नरेट में बदले गए 5 थाना प्रभारियों में निशामक त्यागी का भी नाम शामिल है। चर्चा में रहा है बर्खास्त फायरमैन शिकोहाबाद निवासी बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर का एक आडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था। इसमें वो सीओ से फोन पर बात कर रहा था। जितेंद्र राठौर ने कहा- मुझे निर्धारित अवधि में जांच आख्या प्राप्त नहीं हुई तो मैं क्या करूं? मुझे जांच आख्या प्राप्त नहीं हुई तो मैं योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मठ में जाकर आग लगा दूंगा। इस पर 112 पर बात कर रही यूपी पुलिस की महिला कर्मचारी ने कहा - "सर, ऐसा कोई गलत कदम मत उठाइए। इस पर जितेंद्र राठौर ने कहा -"मैं क्या करूं? रिफाइनरी के प्रवीण तिवारी मुझे गलत कदम उठाने पर विवश कर रहे हैं। और मैं 112 पुलिस को यह नहीं बताऊंगा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य भी हूं। मुझे कानून तोड़ने पर विवश न किया जाए आप रिकॉर्ड करिए मेरी बात को। मैं 112 पुलिस को नहीं बताऊंगा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य भी हूं। और यदि जांच आख्या समय पर प्राप्त नहीं हुई तो योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मठ में जाकर आग लगा दूंगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो न्यू आगरा थाने पहुंच मिठाई दी गोरखपुर मठ को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद बर्खास्त फायरमैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वो आगरा के न्यू आगरा थाने के बाहर खड़ा है। उसके हाथ में मिठाई का डिब्बा है। वो कहता है कि मैं फायर फाइटर जितेंद्र राठौर। इस थाने में मेरे ऊपर नकल माफिया आलोक उपाध्याय के द्वारा बलात्कार का आरोप लगाया गया। मैं थानाध्यक्ष महोदय को दीपावली की शुभकामनाएं देने जा रहा हूं। फिर वो वीडियो बनवाता हुआ, थाना प्रभारी के कक्ष में प्रवेश करता है। इसके बाद वो थाना प्रभारी को मिठाई का डिब्बा देता है। थाना प्रभारी उससे वीडियो बंद करवाने का इशारा करते हैं। वो कहता है कि कैमरामैन वीडियो बंद नहीं होना चाहिए। फिर वो थाना प्रभारी को मिठाई देता है। कहता है कि हैप्पी दीवाली सर। जय हिंद, जय भारत।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User