मिर्जापुर में युवक को गंगा में घसीटने की कोशिश, VIDEO:नारघाट पर पत्थरबाजी के बाद मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट पर भैया दूज के दिन बुधवार रात करीब नौ बजे गंगा नदी के किनारे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान पत्थरबाजी भी हुई। इस बीच कुछ युवक एक युवक को घसीटते हुए गंगा नदी के पानी तक ले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। नाव से भरत मिलाप देखने आए थे युवक बताया गया कि गंगा नदी के उस पार कोन ब्लॉक क्षेत्र से कुछ युवक नाव के जरिए शहर में भैया दूज का भरत मिलाप देखने आए थे। कार्यक्रम देखने के बाद सभी नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। युवक को घसीटकर गंगा के पानी तक ले गए मारपीट के दौरान कुछ युवक एक युवक को पकड़कर घसीटते हुए गंगा नदी के पानी तक ले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच युवकों के चंगुल में फंसा युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस शहर कोतवाली प्रभारी दयाशंकर ओझा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन उस समय गंगा घाट पर सन्नाटा था। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)