गाड़ी के इंतजार में खड़े युवक को बस ने कुचला,मौत:अमरोहा के संभल अड्डे पर हादसा, पुलिस ने बस और चालक को कब्जे में लिया

Nov 11, 2026 - 22:53
0
गाड़ी के इंतजार में खड़े युवक को बस ने कुचला,मौत:अमरोहा के संभल अड्डे पर हादसा, पुलिस ने बस और चालक को कब्जे में लिया
अमरोहा के हसनपुर नगर स्थित संभल अड्डे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गजरौला जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे 17 वर्षीय किशोर को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से चोटिल युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस और उसके चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गजरौला जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था सूरज हसनपुर निवासी सूरज (17 वर्ष), पुत्र फुर्ती बाबू, बुधवार शाम करीब 5:30 बजे गजरौला जाने के लिए संभल अड्डे पर खड़ा होकर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान संभल की दिशा से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस (पीतल नगरी डिपो) ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सूरज सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत उसे उठाकर हसनपुर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था मृतक परिजनों ने बताया कि सूरज अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करके अपने पिता की आर्थिक मदद करता था और परिवार का मुख्य सहारा था। घटना से गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, जांच जारी मामले की जानकारी देते हुए हसनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल पीतल नगरी डिपो की बस और चालक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा दी जा रही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User