युवक की हत्या के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं:पोखरे के पास खेत में मिला था शव, दो संदिग्ध हिरासत में; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Nov 11, 2026 - 11:53
0
युवक की हत्या के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं:पोखरे के पास खेत में मिला था शव, दो संदिग्ध हिरासत में; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के सिरसिया मशरकी टोला पिपरवास में 18 वर्षीय शिवनंदन उर्फ विकास गुप्ता की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। युवक का शव मंगलवार भोर करीब 5 बजे पोखरे के उत्तर शाह आलम के खेत में खून से लथपथ मिला था। उसके सीने पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। रामअचल गुप्ता का छोटा बेटा शिवनंदन सोमवार शाम घर से निकला था। शाम 6:26 बजे मां रंभा देवी ने फोन किया तो उसने पोखरे पर होने और थोड़ी देर में घर आने की बात कही। शाम 6:56 बजे दोबारा फोन करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव की महिलाएं शौच के लिए निकलीं तो खेत में उसका शव पड़ा मिला। पुरानी कहासुनी को बताया हत्या की वजह परिजनों ने पुरानी कहासुनी को हत्या की वजह बताते हुए आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश पुलिस अब घटनास्थल से लेकर गांव तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के समय संदिग्धों की आवाजाही और उनके आने-जाने के समय का मिलान किया जा रहा है। नौतनवा सीओ बसंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल हत्याकांड का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User