झांसी में 'अर्नब' के असर से मौसम बिगड़ने की आशंका:आज-कल बदली के बीच हल्की बारिश के आसार, 29℃ रहेगा टेम्परेचर

Oct 29, 2026 - 08:00
0
झांसी में 'अर्नब' के असर से मौसम बिगड़ने की आशंका:आज-कल बदली के बीच हल्की बारिश के आसार, 29℃ रहेगा टेम्परेचर
झांसी का मौसम बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29-30 अक्टूबर को झांसी में बादल छाने के साथ एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक होने का पूर्वानुमान जताया है। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। आज और शुक्रवार को झांसी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर आ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ है। यह तूफान बुधवार को आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराया। इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। हालांकि, झांसी के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान में भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। 29-30 अक्टूबर को बारिश के आसार भारत मौसम विज्ञान विभाग के झांसी केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भी मौसम का यही रुख रह सकता है। दोनों दिन बारिश होने से दिन में गर्मी से राहत मिल सकती है। 31 अक्टूबर से मौसम साफ होने की उम्मीद मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार 31 अक्टूबर से आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद एक और दो नवंबर को भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। चक्रवात के साथ दूसरे मौसमी सिस्टम भी सक्रिय मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि चक्रवात अर्नब के अलावा उत्तर भारत और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय अन्य मौसमी सिस्टम भी मौसम में बदलाव की वजह बन सकते हैं। चक्रवात से जुड़ी नमी और वातावरण में अस्थिरता के कारण बादल बनने, गरज-चमक और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। हालांकि, झांसी में बारिश की तीव्रता और अवधि स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User