जमीन विवाद में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत:हरदोई के गनौरा गांव में हुई थी मारपीट, पत्नी, बहू और पोती भी घायल
हरदोई के संडीला ब्लॉक के कछौना कोतवाली क्षेत्र के गनौरा मजरा छनोइया में मवेशी बांधने की जमीन को लेकर हुए विवाद में घायल 65 वर्षीय रामदीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट में उनकी पत्नी, बहू और 18 वर्षीय पोती भी घायल हुई थीं। बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत परिजनों के मुताबिक, 25 अक्टूबर की शाम मकान के आगे की जमीन को लेकर रंजिश में आरोपी प्रेम शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। रामदीन और उनके बेटे लक्ष्मीकांत ने विरोध किया तो प्रेम की पत्नी, मां और बेटा अंकुश भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान रामदेई, चांदनी और किरण घायल हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी कछौना से हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया रामदीन को लखनऊ ले जाया गया, लेकिन वहां बेड नहीं मिलने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज ले आए। जहाँ उनकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार देर शाम रामदीन का शव गांव पहुंचा। पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)