कानपुर में करवा चौथ का पर्व:महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की
कानपुर के कल्याणपुर में वुमन एंपावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी की सदस्यों ने करवा चौथ का पर्व अपने-अपने घरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर करवा माता की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा सुनी। सभी ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। अलग-अलग घरों में व्रत रखने के बावजूद सोसाइटी की सदस्य सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी रहीं और शुभकामनाएं साझा कीं। कई महिलाओं ने मेहंदी और पूजा की थाल की तस्वीरें भी साझा कीं। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का विशेष महत्व है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)