आगरा में मथुरा कार सेवा आंदोलन के लिए पदयात्रा:संत समाज के साथ 24 नवंबर को आगरा में पदयात्रा करेंगे डॉ. सच्चिदानंद
कृष्ण जन्मभूमि कार सेवा आंदोलन के लिए 6 दिसंबर 2026 को मथुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में आगरा के लोगों को आमंत्रित करने के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी। ब्रज प्रांत संगठन मंत्री सौरभ शर्मा ने बताया कि 24 नवंबर को सुबह 10 बजे चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज संत समाज के साथ आगरा पहुंचेंगे। पदयात्रा हाथी घाट स्थित श्रीकृष्ण लड्डू गोपाल की प्रतिमा से शुरू होकर मनकामेश्वर मंदिर तक जाएगी। इस दौरान 6 दिसंबर को मथुरा में होने वाली कार सेवा के लिए लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। सौरभ शर्मा ने पत्रकारों, सनातनी कृष्ण भक्तों और अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)