बेकाबू इग्निस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी, मौत:माधवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास आधी रात को भीषण हादसा, चाचा-भतीजा बताये गए मृतक

Nov 23, 2026 - 11:49
0
बेकाबू इग्निस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी, मौत:माधवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास आधी रात को भीषण हादसा, चाचा-भतीजा बताये गए मृतक
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रविवार आधी रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। माधवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार इग्निस कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े ट्रक में जा घुसे। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर जुटी भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। घटना रविवार आधी रात की है। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी 42 वर्षीय शेखर और राजेंद्र पुत्र रतनू बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे माधवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार गुजरात नंबर की इग्निस कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे खड़े हरियाणा नंबर के ट्रक में जा घुसे। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ हुई जमा हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच कार सवारों ने वहां से निकलने की कोशिश की तो भीड़ ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया। पुलिस ने तीनों वाहन लिए कब्जे में पुलिस ने हादसे में शामिल गुजरात नंबर की इग्निस कार, हरियाणा नंबर के ट्रक और मृतकों की बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के चलते हादसा होने की बात सामने आई है। कार सवारों को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की खबर मोहकमपुर पहुंचते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User