स्कूली वाहन-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:बलिया के मनियर मार्ग पर हुआ हादसा, चालक घायल; बच्चे सुरक्षित
बलिया में स्कूल वाहन और बाइक की टक्कर में एक युवक की जान चली गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, स्कूल वाहन का चालक घायल हो गया, जबकि वाहन में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मनियर मार्ग पर जाललीपुर स्थित मवेशी अस्पताल के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश शुरू की। स्कूल वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह स्कूल वाहन बच्चों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान मनियर मार्ग पर जाललीपुर के मवेशी अस्पताल के पास बाइक और स्कूली वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार करीब 35 वर्षीय युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूल वाहन का चालक भी घायल हो गया। हालांकि, वाहन में सवार बच्चों को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। युवक की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्कूली वाहन को भी कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया- स्कूल वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)