जालौन में पुलिस झंडा दिवस पर ध्वज को सलामी:उरई पुलिस लाइन में एसपी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, लगाया प्रतीक चिह्न
जालौन के उरई स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस ध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन की शपथ दिलाई। सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी वर्दी की बाईं जेब पर पुलिस ध्वज का प्रतीक चिह्न भी धारण किया। एसपी ने कहा कि झंडा दिवस पुलिसकर्मियों को ध्वज के सम्मान, त्याग, बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। पुलिस ध्वज गौरवशाली परंपरा और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज का वितरण किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी उरई नगर राजेश कमल, प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार सहित पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी और जिले के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)