श्रावस्ती के 55 SI किए गए ट्रांसफर:बहराइच को मिले सबसे ज्यादा 31 सब इंस्पेक्टर गोंडा और बलरामपुर भी भेजे गए

Nov 23, 2026 - 12:57
0
श्रावस्ती के 55 SI किए गए ट्रांसफर:बहराइच को मिले सबसे ज्यादा 31 सब इंस्पेक्टर गोंडा और बलरामपुर भी भेजे गए
श्रावस्ती में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में तैनात 55 उपनिरीक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया है। रविवार शाम जारी आदेश के मुताबिक, सबसे ज्यादा 31 दरोगाओं को बहराइच भेजा गया है। वहीं, गोंडा में 15 और बलरामपुर में 9 उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दूसरे जिलों से चार उपनिरीक्षकों को श्रावस्ती भेजा गया है। संबंधित पुलिसकर्मियों को नए जिलों में तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। बहराइच भेजे गए 31 उपनिरीक्षक तबादला सूची में बहराइच को सबसे ज्यादा 31 उपनिरीक्षक मिले हैं। इनमें राज किशोर वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, श्याम नारायण यादव, जितेंद्र राय, धीरेंद्र कुमार सिंह, रामनिवास यादव, उमाशंकर, वीरपाल सिंह तोमर, फतेहबहादुर यादव, ब्रज कुमार सिंह, केशव कुमार दूबे, विष्णु देव पाण्डेय, सुरेश कुमार साहनी, योगेंद्र बाबू, राज कुमार गुप्ता, गुलाब चन्द्र चौधरी, संतोष यादव, जैवेंद्र कुमार, अवनीश यादव, मंदीप यादव, सत्यजीत राय, अनीश गौड़, आदर्श कुमार मौर्य, राहुल यादव, अमित कुमार यादव, अतुल यादव, आलोक कुमार, अर्चना सिंह खन्ना, नमिता सिंह, महिमा सिंह और अंजली वर्मा शामिल हैं। गोंडा में 15 और बलरामपुर में 9 की तैनाती गोंडा भेजे गए 15 उपनिरीक्षकों में भुजपाल सिंह, विनोद कुमार, मो. सुहेल खां, घनश्याम यादव, मनोज कुमार, अमित प्रताप सिंह, विपिन कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, अम्बेडकर, मो. इमरान, गौरव सिंह, विशाल शुक्ला, चंद्रोदय, शशि शेखर जरौरा और निर्मला तिवारी शामिल हैं। वहीं, बलरामपुर भेजे गए नौ उपनिरीक्षकों में रमेश गौतम, साहबराय, मुख्तार अहमद, अमरनाथ चौहान, जयहरि मिश्रा, विवेक कुमार राठौर, शिवकुमार, रियाज अंसारी और जगतराम मौर्य के नाम हैं। चार उपनिरीक्षक दूसरे जिलों से श्रावस्ती आए तबादला आदेश के तहत दूसरे जिलों से चार उपनिरीक्षकों को श्रावस्ती भेजा गया है। इनमें गोंडा के राजेश कुमार दूबे और बहराइच के गयाधर यादव, ओम प्रकाश पासवान तथा सुधीर कुमार राय शामिल हैं। नए जिलों में तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश पुलिस विभाग की ओर से सोमवार दोपहर 12 बजे तबादले की जानकारी दी गई। आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को अपने नए तैनाती वाले जिलों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुए इस फेरबदल को पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User