आजमगढ़ में रोडवेज बस और बाइक में टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरे घायल को इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास सोमवार सुबह रोडवेज बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह केशवपुर जंगल के पास रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी जमुआ हरिराम, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अंजान शहीद बाजार से सामान खरीद कर बाइक से घर आ रहे थे तभी उनकी बाइक की बस से जोरदार टक्कर हो गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई डेड बॉडी
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कभी इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)