आगरा में पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान:9 थानों की पुलिस ने 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शाहगंज पुलिस ने सबसे ज्यादा 10 पकड़े
कमिश्नरेट आगरा में वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत नगर जोन के नौ थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 27 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला वारंटी भी शामिल है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान 15 नवंबर से 17 नवंबर तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 और 16 नवंबर को नगर जोन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया। शाहगंज पुलिस ने 10, रकाबगंज ने 5, ट्रांस यमुना ने 4 और एकता थाना पुलिस ने 3 वारंटियों को पकड़ा। इसके अलावा न्यू आगरा, जगदीशपुरा, ताजगंज, एत्माद्दौला और सदर बाजार पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
इन वारंटियों को किया गिरफ्तार
थाना शाहगंज
रमेश पुत्र प्रीतम निवासी नगला खुशाली, मराठा बस्ती।
गोविंद पुत्र नरेश निवासी जोगीपाड़ा, पृथ्वीनाथ फाटक।
राहुल कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी रामनगर।
पप्पू खां पुत्र शेरा खां निवासी नरीपुरा।
आरिफ उर्फ लुक्का पुत्र पप्पू खां निवासी नरीपुरा।
बबलू पुत्र चंदन निवासी नगला सेवा, बाहर खम्बा।
कलीमुद्दीन पुत्र रोशन खां निवासी न्यू आजमपाड़ा।
मौनू पुत्र कन्हैयालाल निवासी नरीपुरा।
अमर सिंह पुत्र स्व. बिहारीराम निवासी पथौली।
एक महिला वारंटी (नाम का उल्लेख नहीं है)।
थाना रकाबगंज (5):
राजेश पुत्र नेत्रपाल निवासी औलिया रोड, छीपीटोला।
राहुल पुत्र राजू निवासी काजीपाड़ा।
सोनू उर्फ जितेंद्र पुत्र लीला निवासी टीला शेख मन्नू, काजीपाड़ा।
रजत पुत्र अशोक उर्फ पोला निवासी टीला बालूगंज।
कोमल पुत्र हार्दिक सिंह निवासी काजीपाड़ा।
थाना ट्रांस यमुना (4):
साबिर अली पुत्र नजर मोहम्मद उर्फ नजर निवासी नरायच।
मोहम्मद यूनिस पुत्र नजर मोहम्मद उर्फ नजर निवासी नरायच।
मोसिन पुत्र नजर मोहम्मद उर्फ नजर निवासी नरायच।
बृजेश कुमार उर्फ भूरी सिंह यादव निवासी यादव नगर कॉलोनी, मंडी समिति के पास।
थाना एकता (3):
सोनू पुत्र पप्पू निवासी नौपुरा।
सुखवा उर्फ आकाश निवासी ग्राम लोढ़ई।
भोला उर्फ सुमित पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम लोढ़ई।
थाना न्यू आगरा (1):
नरेश पुत्र मुरारीलाल निवासी बापूनगर, खंदारी।
थाना जगदीशपुरा (1):
गोला कुमार पुत्र फूल सिंह गोला निवासी नगला अजीता।
थाना ताजगंज (1):
विकास पुत्र राजपाल निवासी नगला महादेव।
थाना एत्माद्दौला (1):
लाल सिंह पुत्र भीमसेन निवासी श्याम बिहार कॉलोनी, नरायच।
थाना सदर बाजार (1):
सुरेंद्र चंद शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी मधु नगर।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)