चंदौली में छठ महापर्व पर चाय-पानी की व्यवस्था:सपा प्रवक्ता मनोज सिंह की टीम ने लगाया शिविर, महिलाओं को पिलाई चाय
चंदौली के चहनियां ब्लॉक स्थित मोहरगंज घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए चाय और पानी की व्यवस्था की गई। यह सेवा कार्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका की टीम के सदस्यों की ओर से आयोजित किया गया। व्रत पूर्ण करने के बाद 400 से अधिक श्रद्धालु महिलाओं ने चाय ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि समाजवादियों का काम सेवा करना है। जनता की सेवा का अवसर मिलने पर वे निरंतर इस कार्य में जुटे रहेंगे। इस अवसर पर समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव भी घाट पर पहुंचे। उन्होंने आयोजनकर्ताओं से मुलाकात की और सेवा कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान संजय यादव, अक्षय पाल, सूरज मौर्य और अजय मौर्य सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सभी ने घाट पर श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)